दुबई अपनी शानदार इमारतों, लग्जरी लाइफस्टाइल और खूबसूरत नजारों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। लेकिन हाल ही में एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने अपने 1BHK अपार्टमेंट का टूर कराया। सबसे ज्यादा चर्चा घर की खूबसूरती से ज्यादा उसके किराए को लेकर हो रही है।
महिला ने अपने 1 BHK अपार्टमेंट का कराया टूर (Instagram/@initikamehta)
OMG! 1 BHK का रेंट 31 लाख रुपए
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को शेयर करने वाली महिला का नाम नितिका मेहता है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने घर की झलक दिखाते हुए बताया कि इस अपार्टमेंट का सालाना किराया करीब 120,000 दिरहम है, जो आज की तारीख में भारतीय रुपये में लगभग 31 लाख रुपये के बराबर बैठता है।
दुबई के पॉश इलाके में लिया घर
वीडियो (Video) में दिखाई देने वाला घर दुबई मरीना इलाके में स्थित है, जो शहर के सबसे लोकप्रिय और प्रीमियम इलाकों में गिना जाता है। अपार्टमेंट में एक बड़ा लिविंग रूम, एक बेडरूम, दो बाथरूम, मॉडर्न किचन, वॉक-इन क्लोसेट और शानदार बालकनी है। सबसे खास बात यह है कि घर की बड़ी-बड़ी खिड़कियों और बालकनी से दुबई मरीना और समुद्र का शानदार नजारा दिखाई देता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
फ्लैट के साथ मिलती हैं कई प्रीमियम सुविधाएं
नितिका ने वीडियो (Video) में मजाकिया अंदाज में कहा कि बालकनी से दिखने वाला सनसेट कुछ मिनटों के लिए उन्हें किराए की चिंता भुला देता है। उन्होंने बताया कि इस घर को ढूंढ़ने से पहले उन्होंने दुबई के कई इलाकों में घर देखे थे, लेकिन आखिरकार यह जगह उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आई। अपार्टमेंट की एक और खासियत इसकी सुविधाएं हैं। यहां रहने वालों को स्विमिंग पूल, जिम, स्क्वैश कोर्ट और कई अन्य प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा यह "चिलर-फ्री" प्रॉपर्टी है, यानी एयर कंडीशनिंग के लिए अलग से पेमेंट नहीं करना पड़ता।
वीडियो पर आई लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई। कुछ यूजर्स का कहना है कि इतने शानदार लोकेशन, समुद्र के नजारे और लग्जरी सुविधाओं को देखते हुए यह किराया उचित है। वहीं कई लोगों ने इसे बेहद महंगा बताया और कहा कि एक 1BHK के लिए इतनी बड़ी रकम देना समझदारी नहीं है। कुछ लोगों का मानना है कि दुबई मरीना जैसे इलाके में रहने का अनुभव ही अलग होता है और लोग सिर्फ घर के लिए नहीं, बल्कि उस लाइफस्टाइल के लिए भी पैसे देते हैं जो उन्हें वहां मिलती है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे सपनों का घर बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे जरूरत से ज्यादा महंगा मान रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
