Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया सबसे ज्यादा मजेदार मानी जाती है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कुछ वीडियो भावुक करते हैं तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो एक ऐसे शराबी से जुड़ा है जो भीख मांग रहा है। शराबी भीख भी बड़ी तहजीब के साथ मांगता है। वो ऐसी बातें कहता है जिसे सुनकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।
भीख मांग रहे शख्स की बात सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। (Photo/Instagram)
जब शराबी ने मांगी भीख
वायरल वीडियो में देखेंगे कि सिग्नल पर गाड़ियां ग्रीन लाइट होने के इंतजार में खड़ी है। मगर इसी बीच एक शख्स कार के करीब पहुंचता है। वो ड्राइवर सीट पर बैठे मालिक से शीशा नीचे रखने के लिए कहता है और पव्वा खरीदने के लिए पैसे मांगता है। इस दौरान शराबी जो बातें कहता है सुनकर सचमुच हंसी रोकना मुश्किल होगा। वीडियो में शराबी पहले ही गुस्सा ना करने और गाली ना देने की विनती करता है।
'गाली मत देना प्लीज'
भिखारी अंग्रेजी में कहता है कि आप कैसे हैं सर। अगर आपको कोई आपत्ति ना हो तो मैं माफी चाहता हूं। आप गुस्सा मत करना और गाली-वाली मत देना। शराबी बताता है कि वो अपने पव्वे के पैसे इकट्ठे कर रहा है। पव्वा 70 रुपये का है और जो आपकी इच्छा हो वो आप दे सकते हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोका पाएगा।
यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
मालूम हो शराब पीने के लिए भीख मांग रहे शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे इंस्टाग्राम पर sutta_gram नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
