दारू पी और बन गया तपस्वी! नशे में फ्लाईओवर की छत पर चढ़कर शख्स करने लगा साधना, VIDEO देख हैरान हुए लोग

शराब के नशे में फ्लाईओवर की छत पर चढ़कर साधना करते दिखे शख्स का VIDEO वायरल हो रहा है। नीचे दौड़ती गाड़ियों के बीच उसकी खतरनाक हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया।

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता। अब एक ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स फ्लाईओवर की छत पर चढ़कर बैठा नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि वह उस जगह पर आराम से बैठकर किसी साधु की तरह साधना करता दिखाई दे रहा है।

drunk man climbs flyover roof viral video

फ्लाईओवर की छत पर चढ़ा युवक (X/@Rudhrayadav001)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

नशे में फ्लाईओवर की छत पर चढ़ गया युवक

वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर बताया जा रहा है कि शख्स नशे में था और शराब पीने के बाद वह फ्लाईओवर की छथ पर चढ़कर जा बैठा और किसी तपस्वी की तरह वहीं पर ध्यान लगाए बैठा रहा। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति फ्लाईओवर की ऊंची छत पर बैठा नजर आ रहा है। नीचे सड़क पर गाड़ियां आ-जा रही हैं, जबकि वह शख्स बेफिक्र होकर छत पर बैठा दिख रहा है।

End of Feed