Viral Video: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी कंपनियों में शुमार जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ की लिस्टिंग ने भारतीय शेयर बाजार में इतिहास रच दिया है। इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए मुंबई में जो नजारा देखने को मिला, उसने हर किसी का दिल जीत लिया। मरीन ड्राइव पर आयोजित ड्रोन शो और उद्योगपति मुकेश अंबानी के आधिकारिक आवास 'एंटीलिया' की चमक ने इस जश्न में चार चांद लगा दिए हैं। नीले रंगों में नहाया मुकेश अंबानी का 'एंटीलिया'जियो की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद मुकेश अंबानी का दुनिया भर में मशहूर और आलीशान घर 'एंटीलिया' पूरी तरह से बदल सा गया।
मुंबई में Jio IPO का जश्न (तस्वीर साभार- @lee_chhadva)
एंटीलिया की पूरी इमारत को जियो की थीम वाले नीले रंगों की रोशनी से सजाया गया था। इस जगमगाती इमारत पर 'Thank you, India. Jio apne banaya' जैसे खूबसूरत संदेश भी प्रदर्शित किए जा रहे थे। रात के समय इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए सड़कों पर लोगों का तांता लग गया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। वहीं, एंटीलिया की रोशनी के अलावा, मुंबई के प्रसिद्ध मरीन ड्राइव के ऊपर आसमान में एक शानदार ड्रोन शो का आयोजन किया गया। सैकड़ों ड्रोन्स ने मिलकर आसमान में एक के बाद एक कई मनमोहक और सांस्कृतिक आकृतियां बनाईं। ड्रोन शो की शुरुआत भगवान गणेश और श्रीकृष्ण की भव्य आकृतियों के साथ हुई, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। शो के दौरान आसमान में 'India's Largest IPO' और 'World's Largest Subscribed IPO' जैसे बड़े रिकॉर्ड्स को ड्रोन्स के जरिए लिखा गया। देखें वीडियो...
Jio का जश्न
ड्रोन शो के अंत में भारत का नक्शा, तिरंगा झंडा और 'Thank You India, Jio Appe Banaya' का संदेश लिखकर देश की जनता का आभार व्यक्त किया गया। यह पूरा आयोजन न केवल जियो की व्यावसायिक सफलता का प्रतीक है, बल्कि यह तकनीक और उत्सव का एक बेहतरीन संगम भी है, जो लंबे समय तक लोगों के जेहन में ताजा रहेगा। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी इस पल को लेकर जमकर शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को lee_chhadva नाम के यूजर ने शेयर किया है। तो इस जश्न पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
