78 साल का बुजुर्ग पत्नी के इलाज के लिए बना डिलीवरी बॉय, कहानी सुन लोगों ने दे दिए ढाई करोड़ से ज्यादा दान

Humanity Viral News: अमेरिका के टेनेसी में एक महिला के डोरबेल कैमरे में एक बुजुर्ग डिलीवरी ड्राइवर की वीडियो रिकॉर्ड हो गई। बाद में पता चला कि वह रिटायर हो चुका था, लेकिन पत्नी की नौकरी जाने और मेडिकल खर्चों के कारण उसे दोबारा काम करना पड़ रहा है।

अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी कहानियां सामने आती हैं जो यह साबित करती हैं कि दुनिया में अभी भी इंसानियत जिंदा है। ऐसी ही एक कहानी अमेरिका के टेनेसी से सामने आई, जहां एक बुजुर्ग फूड डिलीवरी ड्राइवर की मुश्किलों को देखकर इंटरनेट पर अजनबियों ने उसके लिए बड़ी रकम इकट्ठा कर दी। यह पूरी घटना एक साधारण डिलीवरी से शुरू हुई थी। टेनेसी में रहने वाली एक महिला, ब्रिटनी स्मिथ ने फूड डिलीवरी ऐप के जरिए कॉफी ऑर्डर की थी। जब डिलीवरी उसके घर पहुंची तो यह एक सामान्य डिलीवरी की तरह ही थी। लेकिन बाद में जब स्मिथ ने अपने घर के डोरबेल कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी, तो वह हैरान रह गई।

Doorbell Camera Viral Video

डोरबेल कैमरे में दिखी बुजुर्ग की मजबूरी(फोटो: AI)

वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति बहुत धीरे-धीरे चलते हुए उनके दरवाजे तक आता दिखाई दे रहा था। वह सावधानी से ऑर्डर को दरवाजे के पास रखता है और फिर वापस लौट जाता है। उस आदमी की उम्र और उसकी चाल देखकर स्मिथ को लगा कि इतनी उम्र में किसी को इतनी मेहनत वाला काम नहीं करना चाहिए।यह देखकर स्मिथ के मन में सवाल उठा कि आखिर इतना बुजुर्ग व्यक्ति अभी भी डिलीवरी का काम क्यों कर रहा है। जिज्ञासा और चिंता के कारण उन्होंने उस ड्राइवर के बारे में पता लगाने की कोशिश की। कुछ समय बाद वह उस व्यक्ति तक पहुंचने में सफल हो गईं और उनसे बातचीत की।

End of Feed