Ajab Gajab News: नागपुर के टी सेलर यानी चायवाले सुनील पाटिल ऊर्फ डॉली अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनसे जुड़े वीडियो आए दिन सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल होते रहे हैं। मगर अबकी बार डॉली चायवाला किसी खास वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसकी वजह एक पोस्ट है, जिसे उन्होंने अपने फैंस संग इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्ट में डॉली ने खुद की फोटो शेयर की है। मगर फोटो के साथ उन्होंने एक दावा भी किया है। इसमें उन्होंने ऐसी बात कही है कि पोस्ट आते ही सोशल मीडिया में वायरल हो गई।
सुनील पाटिल उर्फ डॉली चायवाला अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। (Insta/dolly_ki_tapri_nagpur)
लोगों को मिलेंगी 6000 नौकरी
दरअसल डॉली चायवाले ने लोगों को नौकरी देने का दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि हजारों की तादाद में नई नौकरियां पैदा करने जा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया है, 'मैं 6000 नौकरियां देने जा रहा हूं।' उन्होंने कहा है कि वो देशभर में 6000 नौकरियां पैदा करने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि अगर आपके पास जुनून और आगे बढ़ने की भूख है तो इसका कोई महत्व नहीं है कि आप कहां से आते हैं।
वायरल हुई पोस्ट
मालूम हो कि डॉली चायवाले की नौकरी देने की ये पोस्ट शेयर होती ही वायरल हो गए। नेटिजन्स उनकी पोस्ट पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि बहुत अच्छी बात है। एक कमेंट में लिखा कि लोग आपके साथ हैं। हालांकि कई यूजर्स ने उनकी पोस्ट का मजाक भी उड़ाया है।
