Dog Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने और सुनने को मिल जाएंगी, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में लोग कल्पना तक नहीं कर सकते। एक ऐसा ही वीडियो (Funny Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। जिसमें एक कुत्ता इंसानों की तरह 'आवाज' निकाल रहा है। ये बात सुनकर जरूर आप चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कुत्ता इंसानों की तरह कैसे बोल सकता है? लेकिन, इस वीडियो (Trending Video) को देखने के बाद आपका सारा कन्फ्यूजन दूर हो जाएगा। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर कुत्ते का ये वीडियो (Viral Video) धमाल मचा रहा है।
कुत्ते का अनोखा अंदाज
ये तो हम सब जानते हैं कुत्ते की गिनती सबसे वफादार जानवरों में होती है। कई लोग तो कुत्ते को बड़े ही प्यार से पालते हैं। वहीं, कुछ कुत्ते तो इंसानों की तरह नकल भी करते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। हालांकि, कुत्ते को शायद ही आपने इंसानों की तरह बोलते हुए देखा होगा। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखा रहे हैं, जिसमें एक कुत्ता इंसानों की तरह बोल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कुत्ता अपनी मालकिन के साथ खड़ा है। दोनों पार्क में आराम से खड़े हैं। तभी महिला जोर से चिल्लाते हुए बोलती है हेल्लो। महिला की आवाज सुनकर कुत्ता भी हू-ब-हू नकल करता है। मालकिन दो-तीन बार हेलो बोलती है और पीछे-पीछे कुत्ता भी उसी को दोहराता है, जिसे देखकर महिला भी हंसने लगती है।
“Hello, hello, anyone there?” 😂Sound on t.co/uy5ZrZNCtb
— ANI (@ANI) Oct 16, 2022
कुत्ते ने महफिल लूट ली
कुत्ते की इस हरकत को देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। साथ ही हंसी भी आ रही होगी। अब यह वीडियो (Dog Funny Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@buitengebieden' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 34 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, 43 सौ से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किए है। इतना ही नहीं यूजर्स जमकर चटकारे लेते हुए वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स मजे लेते हुए वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।
