VIDEO: तलवार से हमला हुआ तो दौड़कर आया डॉगी, खुद घायल हुआ मगर मालिक को आंच नहीं आने दी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 30, 2025, 10:14 PM IST

Viral Animal Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे अचानक एक शख्स पर तलवार से हमला हो गया। मगर इसी बीच ऐसा कुछ देखने को मिला जिसने साबित कर दिया कि कुत्ते सचमुच सबसे वफादार जानवरों में एक हैं।

Viral Animal Video: हाल ही में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक वफादार कुत्ते ने अपने मालिक की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। यह घटना एक स्थानीय बाजार की है, जहां कुछ लोग एक दुकान के बाहर बैठे थे। तभी अचानक एक व्यक्ति ने तलवार निकालकर एक शख्स पर हमला करने की कोशिश की। स्थिति तनावपूर्ण हो गई और आसपास बैठे लोग हैरान रह गए।

Viral Video

वीडियो में पालतू डॉगी की मालिक के प्रति वफादारी किसी को भी हैरान कर देगी। (Photo/Twitter)

तलवार से हुआ हमला

लेकिन इस खतरनाक मंजर के बीच एक जानवर योद्धा की तरह दौड़ता हुआ आया। वो था मालिक का वफादार कुत्ता। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही हमलावर ने तलवार उठाई, कुत्ता तेजी से उसकी तरफ झपटा और उसे रोकने की कोशिश की। कुत्ते ने हमलावर पर हमला बोल दिया, जिससे हमलावर का ध्यान भटक गया और मालिक को भागने का मौका मिल गया। इस दौरान कुत्ता खुद तलवार की चपेट में आ गया और घायल हो गया। मगर उसने अपने मालिक को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

End of Feed