जुग-जुग जियो! डॉक्टर साहब के माथे पर हाथ फेरकर दादी ने दिया आशीर्वाद, Video देख दिन बन जाएगा आपका

आज के समय में जब हर चीज के लिए पैसे की बात होती है, तब एक डॉक्टर ने इंसानियत का ऐसा उदाहरण पेश किया कि जिसे देख सोशल मीडिया पर यूजर्स भावुक हो गए।

इस धरती पर डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, जो लोगों का इलाज कर उन्हें नई जिंदगी देने का काम करता है। हमारे देश में डॉक्टरों की कितनी अहमीयत है वह आपको इस वायरल वीडियो से अंदाजा लग जाएगा। खासतौर पर उन डॉक्टरों की जो लोगों का इलाज बेहद ही कम पैसों में करते हैं।

Doctor treats elderly woman for free receives her heartfelt blessings

डॉक्टर साहब को अपना आशीर्वाद देती बुजुर्ग महिला (Instagram/@naughtyworld)

दादी अम्मा ने दिया डॉक्टर साहब को आशीर्वाद

हाल में जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें इलाज कराने आईं एक दादी डॉक्टर साहब के माथे पर हाथ फेरते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दे रही हैं। यह देख डॉक्टर साहब भी विनम्रता से सिर झुकाकर उनका आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

End of Feed