Dil Pe Chalai Churiya Trend: 'जब हाथ में हुनर और आवाज में दर्द हो तो कोई भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।' सोशल मीडिया पर इन दिनों जो एक खास रील वायरल हो रही है उसे देखकर इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है। एक समय था जब लोग प्रसिद्धि पाने के लिए रिएलिटी शोज में नजर आते थे। मगर, आज सोशल मीडिया के इस दौर में प्रतिभा किसी मंच की मोहताज नहीं है। दरअसल, ये बातें हम कह रहे हैं राजू कलाकार के लिए जिन्होंने अपने हाथों से दो पत्थरों को बजाकर सोशल मीडिया यूजर्स को अपना दीवाना बना लिया है। जी हां, हम बात करें हैं उसी राजू कलाकार की जिसने 'दिल पे छुरियां' चलाकार लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर 'दिल पे चलाई छुरियां...' गाना एक इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है और हर दूसरी रील पर ये गाना आपको सुनाई देगा। इस गाने का क्रेज ऐसा है कि लोग इस ट्रेंड पर तरह-तरह के मीम्स और रील्स बना रहे हैं।
वीडियो को अब तक मिले 16 करोड़ व्यूज…
राजू कलाकार के वायरल वीडियो ने अब 16 करोड़ व्यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ये गाना कुछ ही दिनों में इतना वायरल हुआ कि, इसे सर्च करने लगे। इसके बाद पता चला कि, ये गाना फिल्म 'बेवफा सनम' फिल्म का है।
कौन हैं राजू कलाकार
गले में दर्दभरी आवाज लिए और वीडियो को 16 करोड़ से ज्यादा व्यूज दिलाने वाले राजू कलाकार इस ट्रेंड को फॉलो करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस शख्स का असली नाम राजू भट्ट है, जो राजस्थान का रहने वाला है और गुजरात के सूरत शहर में फिलहाल रह रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद वो 'राजू कलाकार' के नाम से पूरे देश में मशहूर हो गया। राजू के इंस्टाग्राम अकाउंट @RajuKalakar पर अब उनके 1.86 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। राजू ने बताया कि उन्होंने एक बार ट्रेन में एक लड़के से सीखा था कि कैसे पत्थर को बजाकर संगीत बनाया जा सकता है। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह अनोखा तरीका उन्हें इतना फेमस कर देगा।
आखिर क्या है रील की कहानी?
राजू कलाकार के वीडियो में कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट नहीं है। वो सिर्फ एक टूटे हुए पत्थर पर थाप देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस रील के पीछे की कहानी ये होती है कि एक बार वो अपने दोस्त से मिलने गए होते हैं, जिसने उन्हें गाने को कहा। तभी राजू ने जमीन पर पड़ा एक पत्थर उठाया और बजाकर गाना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो उनके दोस्त ने बनाकर पोस्ट कर दिया।
रेमो डिसूजा ने पत्नी संग बनाई रील
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस गाने पर राजू की एक्टिंग करते हुए अलग-अलग रील्स बना रहे हैं। सेलिब्रिटीज भी इस ट्रेंड से पीछे नहीं रहे। कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा @remodsouza भी अपनी पत्नी के साथ इस ट्रेंड पर रील बनाते दिखे।
हर्ष बेनीवाल ने भी बनाई रील
कंटेंट क्रिएटर हर्ष बेनीवाल (@harshbeniwal) का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हुआ। इसमें उन्होंने दिखाया कि घर में बच्चा होने के बाद ट्रांसजेंडर कैसे गाना-बजाना करके पैसे मांगने आ जाती हैं।
बिल भरने के टाइम दोस्त…
एक यूजर ने रील बनाकर बताया कि, जब रेस्टोरेंट में बिल भरने के लिए दोस्त से पैसे मांगो, तो उसका रिएक्शन कैसा होता है। @taredraahiifilms के इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
कॉरपोरेट वर्कर्स की मौज
लोगों ने कॉरपोरेट लाइफ को लेकर भी 'दिल पे चलाई छुरियां...' पर रीलें बनाई। एक रील में दिखाया गया कि जब मैनेजर आपकी परफॉर्मेंस को जस्टिफाई करने को कहता है, तो एम्प्लॉई का रिएक्शन कैसा होता है।
टीवी कलाकारों ने भी बनाए वीडियो
इस वायरल ट्रेंड पर टीवी एक्टर्स ने भी कई वीडियो बनाए भी पीछे नहीं हैं। बिग बॉस फेम अली गोनी @alygoni और समर्थ जुरेल @samarthjurel ने भी इस गाने पर झूमते हुए मजेदार रील बनाई है।
