VIDEO: भक्ति की अनूठी मिसाल! हाथों के बल ओंकारेश्वर से महाकाल की यात्रा पर निकला भक्त , देखकर आप भी करेंगे गर्व

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं आमतौर पर लोग लोग ओंकारेश्वर से महाकालेश्वर की दूरी तय करने के लिए गाड़ी, बाइक या पैदल यात्रा का सहारा लेते हैं। लेकिन, एक भक्त ऐसा है जो हाथों के बल ही मीलों की लंबी दूरी तय करने निकल पड़ा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Viral Video: सनातन संस्कृति में आस्था और तपस्या के कई रूप देखने को मिलते हैं, लेकिन जब कोई भक्त अपनी अगाध श्रद्धा को साबित करने के लिए बेहद कठिन मार्ग चुनता है, तो वह पूरी दुनिया के लिए चर्चा का विषय बन जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिव भक्त की निष्ठा ने लोगों को हैरान कर दिया है। हम बात कर रहे हैं भक्त निहाल सिंह की, जिन्होंने मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर से महाकालेश्वर तक की यात्रा हाथों के बल तय करने का संकल्प लिया है।

viral video

महाकाल की भक्ति में डूबा शख्स (तस्वीर साभार- @vijayi_____bhawa)

End of Feed