Desi Jugaad: शख्स ने बनाया ऐसा खतरनाक बेड, बेड पर लेटे-लेटे पीने पहुंचा चाय, वापस आकर फिर सो गया

इंस्टाग्राम पर एक चलने-फिरने वाले बेड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर एक शख्स सोता नजर आ रहा है। इसमें शख्स उठने के बाद बेड पर बैठे-बैठे ही बाहर जाता है और चाय पीकर वापस आ जाता है और आकर फिर सो जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने लगाया खतरनाक दिमाग
  • बनाया चलने-फिरने वाला बेड
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: जुगाड़ के हर रोज वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कुछ ऐसे नजारें देखने को मिल जाते हैं, जो इतने कमाल के होते हैं कि इंसान देखता रह जाए। खासकर भारत की बात की जाए तो यहां के लोग जुगाड़ के मामले में दुनिया के हर एक इंसान को पीछे छोड़ दें। हाल ही में एक शख्स चलने-फिरने वाला बेड बनाया है, जिसके जुगाड़ को देख आप अपना माथा पीटने लगेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स अपने बेड पर लेटा हुआ है। तभी उसकी नींद खुलती है और उसका चाय पीने का मन होता है। ऐसे में अपने जुगाड़ के सहारे बनाए हुए इस चलने-फिरने वाले बेड को लेकर ही बाहर चला जाता है और उस पर बैठे-बैठे चाय पीकर वापस आकर फिर सो जाता है। ऐसे में यूजर्स को शख्स का ये जुगाड़ कमाल का लग रहा है और लोग उसके दिमाग की तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed