Desi Jugaad Video: भारत में जुगाड़ से ऐसे-ऐसे काम होते हैं, जिन्हें देखकर दुनियाभर के लोगों को यकीन नहीं होता है। देश में एक से बढ़कर एक क्रिएटिव लोग हैं। वह देसी जुगाड़ से ऐसे-ऐसे आविष्कार करते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर्स का भी दिमाग चकरा जाए। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक मजदूर का वीडियो सामने आया है। इस मजदूर ने देसी जुगाड़ से कुछ ऐसा अविष्कार कर डाला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। मजदूर के देसी जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
देसी जुगाड़ (इंस्टाग्राम)
गर्मी से राहत पाने का अनोखा जुगाड़
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मजदूर किसी जगह पर काम करने पहुंचा था। काम खत्म होने के बाद वह साइट पर ही सो जाता है। हालांकि, इस दौरान वहां काफी ज्यादा गर्मी होती है। लेकिन वहां पर पंखा नहीं होता है। इसके बाद मजदूर अपनी शर्ट उतारता है और ड्रिलींग मशीन का इस्तेमाल करते हुए अपनी शर्ट को ही पंखे का रूप दे देता है। इसके बाद वह चैन की नींद सोता है। एक मजदूर अपने दिमाग के बलबूते जो कर दिखाता है, वह देख लोग हैरान होने पर मजबूर हो रहे हैं। देखें वीडियो-
गर्मी से निजात पाने का जो जुगाड़ मजदूर ने लगाया वह वाकई में बहुत जबरदस्त है। वीडियो को civilengineeriing नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि मजदूर ड्रिलिंग मशीन को देसी जुगाड़ से पंखे में बदल देता है। इसके बाद उसकी हवा में चैन से सोता है। वीडियो में आपको मजदूर आराम से सोता नजर आ रहा होगा। वहीं उसके ऊपर शर्ट का पंखा चलता दिख रहा होगा। हरे रंग का शर्ट गोल-गोल घूमकर मजदूर को हवा पहुंचा रहा है।
