Viral Video: माचिस की डिब्बियों से हाजिरी! दिल्ली के टीचर का अनोखा तरीका हुआ वायरल

दिल्ली के एक शिक्षक ने माचिस की डिब्बियों से बना अनोखा अटेंडेंस बोर्ड तैयार किया, जिसमें बच्चे खुद अपनी हाजिरी लगाते हैं। बच्चों को जिम्मेदारी सिखाने वाला यह शानदार आइडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

स्कूल में हाजिरी लगाना रोज-रोज का काम होता है। जहां शिक्षक बच्चों का नाम पुकारते हैं और बच्चे "प्रेजेंट मैम" या "यस सर" कहकर अपनी हाजिरी लगवाते हैं लेकिन दिल्ली के एक शिक्षक ने इस रोज-रोज के काम को इतना दिलचस्प बना दिया कि अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

matchbox attendance board viral video

हाजिरी लगाने का अनोखा तरीका (Instagram/@mind_map_master)

वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सुमी नाम की यूजर ने अपने अकाउंट @mind_map_master से इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "मेरे छोटे बच्चे, जिम्मेदारी संभालते हुए।" इस छोटे से वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे बच्चे खुद अपनी हाजिरी लगाते हैं और इसी तरीके से अपनी जिम्मेदारी भी सीखते हैं।

End of Feed