खतरनाक साबित हुई बच्चे की शरारत, चलती कार से बाइक सवार पर फेंके पानी के गुब्बारे, दिल्ली पुलिस ने किया चालान

सड़क सुरक्षा को देखते हुए लोगों को इसके प्रति बेहद ही संजिदा होना चाहिए, क्योंकि आपकी एक लापरवाही दूसरों के जान पर भारी पड़ सकती है। कुछ ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला।

सोशल मीडिया पर एक खतरनाक घटना का वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा चलती कार से सड़क पर जा रहे बाइक सवारों पर पानी के गुब्बारे फेंकता हुआ नजर आ रहा है। उसकी इस हरकत से एक बाइक सवार गंभीर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा। इस मामले का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दिल्ली पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और कार मालिक का चालान कर दिया।

child throws balloons from car biker narrowly escapes crash

बच्चा बाइक सवारों पर फेंक रहा था पानी से भरे गुब्बारे (X/DelhiPolice)

दिल्ली के भलस्वा फ्लाईओवर का है यह वीडियो

यह वायरल वीडियो दिल्ली के भलस्वा फ्लाईओवर के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा कार की पिछली सीट पर बैठा हुआ है और सड़क से गुजर रहे बाइकर्स पर पानी के गुब्बारे फेंक रहा है। इसी बीच वह एक बाइक सवार पर जब पानी का गुब्बारा फेंकता है तो वह बाइक सवार अचानक से घबरा जाता है और उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है। कुछ पल के लिए बाइक खतरनाक तरीके से लड़खड़ा कर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा जाती है। ऐसे में जैसे-तैसे वह बाइक सवार किसी तरह से खुद को संभालता है और एक बड़ा हादसा होने से टल जाता है।

End of Feed