Delhi Police का मजेदार पोस्ट हुआ वायरल, T20 वर्ल्ड कप जीत पर लिखा-'गेंद गुम हो गई, न्यूजीलैंड आपको…'

India vs New Zealand T20 Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीत लिया। मैच के दौरान दिल्ली पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए “गेंद गुम होने” वाला मजेदार ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

India New Zealand Final: गुजरात के अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए ICC Men's T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत टी-20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाला पहला देश बन गया। आपको बता दें कि इससे पहले भारत ने 2007 (महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में) और 2024 (रोहित शर्मा की कप्तानी में) में भी यह खिताब जीता था, और अब 2026 में एक बार फिर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

india vs new zealand t20 final

भारतीय बल्लेबाजों के छक्कों पर दिल्ली पुलिस का तंज, (फोटो: X/@surya_14kumar)

बल्लेबाज कर रहे थे न्यूजीलैंड बॉलरों की पिटाइ

भारत की इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग सड़कों पर जश्न मनाते नजर आए और सोशल मीडिया पर भी टीम इंडिया की जीत की खूब चर्चा हुई। इसी दौरान एक मजेदार घटना भी सामने आई, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया। मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर लगातार बड़े शॉट लगा रहे थे। कई गेंदें स्टेडियम के स्टैंड में जा रही थीं। इसी बात को लेकर Delhi Police ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक मजेदार पोस्ट किया। दिल्ली पुलिस ने अपने पोस्ट में Ahmedabad Police को टैग करते हुए लिखा कि उन्हें न्यूजीलैंड की तरफ से “गेंद गायब होने” की शिकायत मिल सकती है।

End of Feed