Delhi Metro Fight Video: दिल्ली मेट्रो में कलेश ना हो, ऐसा हो सकता है भला। अब तो ये बिल्कुल आम लगता है। यहां कभी भी, कुछ भी देखा जा सकता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो यात्री आपस में लड़ाई करते नजर आ रहे हैं, जिसमें बेमतलब वाली लड़ाई आप देख सकते हैं। जिसे होना तो नहीं चाहिए था लेकिन दिल्ली मेट्रो के नाम पर हो गया या बेवजह, कुछ भी कह लीजिए।
दिल्ली मेट्रो में दो यात्रियों के बीच बहस (फोटो साभार - ट्विटर)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक यात्री आलती-पालथी मारे बैठा है, तभी वहां बैठा दूसरा यात्री इस पर आपत्ति जताता है और उसे सही से बैठने के लिए कहता है, जिस पर गलत तरीके से बैठे शख्स को गुस्सा आ जाता है और वह लड़ाई करने लगता है। इस पर दोनों की बहस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे आप देख सकते हैं। हालांकि, बाद में वहां एक ऑफिसर पहुंचता है और दोनों को सही से रहने की सलाह देता है। फिर जाकर दोनों की बहस बंद होती है।
दिल्ली मेट्रो में दो यात्रियों के बीच बहस
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है यात्री मेट्रो की सीट को अपना घर समझ लिया था। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आजकल किसी को कुछ बोलने लायक नहीं है। बता दें, इस वीडियो को '@gharkekalesh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.6 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 7 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
