मेट्रो स्टेशन बना अखाड़ा! दो युवकों के बीच जमकर हुई मारपीट, खूब चले लात-घूंसे, VIDEO वायरल

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। लात-घूंसे चलने का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

Delhi Metro को दिल्ली की लाइफलाइन कहा जाता है। जहां रोजाना लाखों लोग मेट्रो से सफर करते हैं। ऐसे में स्टेशन पर कभी-कभी छोटी-मोटी बहस या कहासुनी भी देखने को मिल जाती है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो (Video) कुछ अलग ही कहानी दिखा रहा है। वीडियो में मेट्रो स्टेशन के अंदर दो युवक आपस में जमकर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए।

delhi metro station fight two boys viral video

दिल्ली मेट्रो में हुई मारपीट (Times Now Navbharat)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

स्टेशन परिसर में हुई हाथापाई

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि मेट्रो स्टेशन पर दोनों युवकों के बीच हाथापाई हो रही है। दोनों एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने से बाज नहीं आते। दनादन एक के बाद एक लात-घूंसे चलाए जा रहे हैं। युवकों को इस तरह लड़ते देख आस-पास मौजूद लोग बीच-बचाव के लिए आगे आते हैं लेकिन युवक किसी की भी एक नहीं सुनते और वे लड़ाई में मशगूल रहते हैं। वीडियो (Video) में दोनों युवक एक-दूसरे को पकड़कर मारते दिख रहे हैं। एक पल तो उनमें से एक युवक ने दूसरे को नीचे जमीन पर पटक दिया। फिर दोनों के बीच काफी देर तक हाथापाई चलती रहती है। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग मामले को रोकने की कोशिश करते हुए भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि दोनों युवकों के बीच झगड़ा आखिर किस बात को लेकर शुरू हुआ था। वीडियो में भी इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आती।

End of Feed