Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो में एक और डांस का वीडियो वायरल, शख्‍स का कॉन्फिडेंस देख फैन हुए यूजर्स

Delhi Metro Viral Video: इस वीडियो को इंस्‍टााग्राम पर सचिन नामक यूजर ने शेयर किया है, जो यात्रियों के साथ शरारत करते हुए इसी तरह के वीडियो शेयर कर चुका है। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्‍ली मेट्रो में शख्‍स का डांस करते हुए डांस वीडियो हुआ वायरल
  • इंस्‍टाग्राम पर वीडियो को मिलियन में लाइक्‍स मिल चुके हैं
  • इंटरनेट यूजर्स ने वीडियो पर कई तरह से मौज ली है

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियोज में कभी कोई मेट्रो में रील बनाता तो या फिर लड़ता हुआ दिखाई देता है। बहरहाल, 20 सालों में ये शहर की जीवन रेखा बन चुकी है और इसे परिवहन के सबसे सुविधाजनक साधनों में से एक माना जाता है। दिल्‍ली मेट्रो के चर्चा में बने रहने का कारण यात्रियों द्वारा बनाए जाने वाले अजीबोगरीब वीडियोज भी है। बेतरतीब लड़ाई-झगड़े, सार्वजनिक रूप से प्यार जताना, डांस रील और अजीबोगरीब ड्रेसिंग के कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। अब, दिल्ली मेट्रो के कोच के अंदर 'नाचो नाचो' गाने पर नाचते हुए एक व्यक्ति का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है, जिस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

दिल्‍ली मेट्रो का वीडियो वायरल।

वीडियो की शुरुआत में एक शख्‍स को गाने पर थिरकते हुए दिखाया गया है। ये गाना राम चरण और एनटी रामा राव जूनियर की फिल्म 'आरआरआर' का था। आप वीडियो में देख सकते हैं जैसे ही मेट्रो इंद्रप्रस्थ स्टेशन पर रुकती है और दरवाजे खुलते हैं, वह प्लेटफॉर्म पर दौड़ता हुआ आता है और नाचते हुए कोच में प्रवेश करता है। फिर वह कूदता है और कदम-दर-कदम अपना नृत्य जारी रखता है, जिससे उसके दोस्त और साथी यात्री आश्चर्यचकित और खुश हो जाते हैं।

End of Feed