Delhi Metro Viral Photo: पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) काफी चर्चा में है। चर्चा का कारण मेट्रो के अंदर लोगों के अश्लील हरकते हैं। जिनका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Photo) हो रहा है। इन वीडियो को देखकर यूजर्स दंग रह जाते हैं और काफी नाराजगी भी जताते हैं। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Viral Photo) का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक कपल सरेआम लिपलॉक करते हुए नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग हैरान रह गए और मामले पर काफी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मेट्रो के अंदर किस करते नजर आए कपल
तस्वरी में आप देख सकते हैं मेट्रो के फर्श पर लड़का आराम से बैठा हुआ है। वहीं, लड़की उसकी गोद में आराम से लेटी हुई है। हैरानी की बात ये है कि दोनों बिना किसी डर और झिझक के एक-दूसरे को लिपलॉक कर रहे हैं। वहीं, सामने बैठा कोई इस नजारे को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है। इतना ही नहीं कपल के अगल-बगल भी कुछ लोग आराम से बैठे हुए हैं। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद करने के बाद इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है। आलम ये है कि तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
तस्वीर वायरल होने पर मचा बवाल
तस्वीर वायरल होने के बाद लोग काफी भड़के हुए हैं। कई लोग डीएमआरसी को लगातार कोस रहे हैं। कुछ का कहना है कि दिल्ली मेट्रो के लोग क्या जाग रहे हो? कुछ लोग इस मामले पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है लड़की नशे में है।' एक अन्य ने लिखा, 'कोरोना पीड़ित को मुंह से सांस देकर जान बचाया जा रहा है'। गौरतलब है कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में दिल्ली डीएमआरसी ने गाइलाइंस भी जारी की थी, जिसमें लोगों से कहा गया था कि यात्रा के दौरान मर्यादित पोशाक पहनें। इसके अलावा यात्रा के दौरान यात्रियों से सही तरीके से पेश आएं। इसके बावजूद इस तरह की हरकतें लगातार जारी हैं।
