दुनिया का सबसे खतरनाक खटोला! शख्स ने ट्रक के नीचे लगाया बेड, वायरल वीडियो देख यूजर्स रह गए दंग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स 12 टायरों वाले ट्रक के नीचे खटोला डालकर आराम से सोता हुआ दिखाई देता है। वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही लाखों लोगों ने देखा और तरह-तरह के कमेंट किए।

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर सकते। कभी-कभी तो अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। उसे भी दाव पर लगा देते हैं। आप सबने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का सबसे फेमस सॉन्ग खटोला तो सुना ही होगा और उस गाने पर कई तरह की रील्स भी देखी होगी। पर जो इस समय की ताजा रील वायरल हो रही है वह शायद ही किसी ने देखा हो। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि 12 टायरों वाला एक ट्रक तेज स्पीड में सड़क दौड़ता जा रहा है। तभी ध्यान एक बुजुर्ग पर जाता है जो ट्रक के नीचे एक बेड डाले हुए आराम से सोता हुआ दिखाई दे रहा है। जिस प्रकार से शख्स सोया हुआ है।

_khatola song  dangerous stunt

वायरल वीडियो देख यूजर्स रह गए दंग(Instagram)

जरा सी चूक ले सकती थी शख्स की जान

तेज रफ्तार ट्रक के नीचे इस तरह सोना बेहद खतरनाक था, क्योंकि जरा सी चूक उसकी जान ले सकती थी। अगर वह गिर जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। पर रील्स बनाने का जुनून उसके सिर पर इस कदर हावी है कि उसको जान जाने का भी परवाह नहीं है। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद कैप्शन में 'एक खटोला ट्रक के नीचे' लिखा हुआ है। वहीं वीडियो पर दुनिया का सबसे खतरनाक खटोला लिखा हुआ है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sadiq_rathvi नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है।

End of Feed