5₹ की सवारी के लिए हाईवे पर रोक दी गाड़ी, हुआ रोंगटे खड़े करने वाला एक्सीडेंट, देखें वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 13, 2025, 02:59 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स की लापरवाही की वजह से इतना खतरनाक रोड एक्सीडेंट हुआ जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें देखेंगे कि कैसे छोटे यात्री वाहन ने सवारी बैठाने के लिए हाईवे पर ही गाड़ी रोक दी। मगर ड्राइवर की इस गलती की वजह से कई लोगों की जान पर बात बन गई। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल है। बताया गया कि घटना हरियाणा में एक हाईवे की है।

Viral Video

एक्सीडेंट का ये खौफनाक वीडियो किसी को हैरान करके रख देगा। (Photo/X.com)

ड्राइवर की गलती से हुआ एक्सीडेंट

इसमें देखेंगे कि यात्री वाहन ने जैसे ही हाईवे किनारे सवारी खड़ी देखी तुरंत रफ्तार धीमी कर दी। मगर ड्राइवर की इस गलती की वजह से ठीक पीछे आ रहे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक ड्राइवर ने वाहन को नियंत्रित करने की खूब कोशिश की मगर नाकाम रहा। आखिर में ट्रक ने यात्री वाहन को टक्कर मारी जो घिसटता हुआ हाईवे के दूसरे किनारे पर पहुंच गया। रोंगटे खड़े करने वाले एक्सीडेंट में देखेंगे कि इसी समय दूसरी दिशा से आ रहा बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया।

End of Feed