Dance Video Viral: अमेरिकी दूल्हे ने बॉलीवुड सॉन्‍ग 'धूम' पर धमाकेदार डांस कर दुल्हन को चौंकाया, ऋतिक रोशन ने किया रिएक्‍ट

Video Viral: वीडियो को लेटरिंगबायसेव नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'सभी ने इसे खा लिया। दूल्हे ने इस डांस से दुल्हन को चौंका दिया।'

Video Viral: एक अमेरिकी दूल्हे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। भारतीय दुल्हन के लिए दूल्‍हे ने एक सरप्राइज प्लान किया। इसमें उसने "धूम 2" के 'धूम अगेन' गाने पर डांस किया। इंटरनेट पर इस वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस वीडियो पर बॉलीवुड स्‍टार ऋतिक रोशन ने भी प्रतिक्रिया दी है, जिन्होंने कहा- 'यह बहुत पसंद आया।' वीडियो में दूल्हा स्टेज पर आता है और फिर अपने दोस्तों से घिर जाता है। अचानक, "धूम अगेन" गाना बजना शुरू हो जाता है, और दूल्हा हुक स्टेप के साथ फर्श पर गिरता है।

धूम सॉन्‍ग पर डांस करते हुए लोग।

वीडियो को लेटरिंगबायसेव नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'सभी ने इसे खा लिया। दूल्हे ने इस डांस से दुल्हन को चौंका दिया।' एक यूजर ने लिखा, 'इसके बाद तो वह आधार कार्ड के हकदार हैं।' दूसरे ने कहा कि, 'हे भगवान। भीड़ उनके लायक नहीं है। भीड़ में और भी देसी होने चाहिए।'

End of Feed