Dance Video: साड़ी पहनकर लड़की ने ट्रेडमिल पर किया कमाल का डांस, टकटकी लगाकर देखता रह गया पूरा इंटरनेट!

Girl in saree gym: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह काली साड़ी पहनकर जिम में ट्रेडमिल पर डांस करती नजर आती है। उसका कॉन्फिडेंस और स्टाइल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह वीडियो दिखाता है कि फिटनेस के साथ मस्ती और क्रिएटिविटी भी जरूरी है।

Cute girl dance video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की जिम में कुछ ऐसा करती नजर आती है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और खुश भी हो रहे हैं। आम तौर पर जिम में लोग स्पोर्ट्स कपड़े जैसे ट्रैकसूट, टी-शर्ट, लेगिंग्स या जिम वियर पहनकर आते हैं। लेकिन इस वीडियो में एक लड़की पूरी पारंपरिक काली साड़ी पहनकर जिम पहुंचती है। यही बात सबसे पहले लोगों का ध्यान खींचती है। साड़ी में जिम आना ही अलग बात है, लेकिन इसके बाद जो होता है, वो और भी दिलचस्प है। वीडियो में लड़की ट्रेडमिल पर चढ़ती है और शुरुआत में सामान्य तरीके से चलती हुई नजर आती है।

madam dance video

ट्रेडमिल पर बैलेंस बनाकर डांस (Photo: Instagram/nisha.dawadi)

पल्लू भी हवा में हल्का-सा उड़ता नजर

सब कुछ सामान्य लग रहा होता है, लेकिन कुछ ही देर बाद वह म्यूजिक की बीट पर डांस करना शुरू कर देती है। ट्रेडमिल चल रही होती है और वह उसी पर बैलेंस बनाकर डांस करती रहती है। कभी वह साइड स्टेप करती है, कभी हाथों से स्टाइलिश मूव्स दिखाती है, तो कभी हिप मूव करके लोगों को हैरान कर देती है। साड़ी का पल्लू भी हवा में हल्का-सा उड़ता नजर आता है, लेकिन लड़की अपना संतुलन बिल्कुल नहीं खोती। सबसे खास बात यह है कि ट्रेडमिल पर चलते समय गिरने का डर रहता है, फिर भी वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस करती रहती है। उसकी एनर्जी और स्टाइल देखकर लोग काफी इंप्रेस हो रहे हैं।

End of Feed