Bacche Ka Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में बच्चे का एक वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें उसका भौकाल देखकर लोगों के पसीने छूट गए। क्योंकि, जिस अंदाज में बच्चा दादी को बिठाकर बाइक चला रहा था, उसने सबको हैरान कर दिया। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो (Shocking Video) पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
बच्चे का भौकाल...(Photo Credit- Instagram)
आमतौर पर बच्चे अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो कम उम्र में ऐसा भौकाल मचाते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इस वायरल वीडियो में एक बच्चे का ऐसा ही भौकाल आपको देखने को मिलेगा। वीडियो (Dadi Bacche Ka Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक बच्चा तूफानी अंदाज में बाइक चल रहा है। बाइक पर बच्चे के साथ एक दादी बैठी हुई हैं। वहीं, बच्चा फुल कॉन्फिडेंस के साथ तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है। आलम ये है कि जिसने भी बच्चे का यह अंदाज देखा वो देखता रह गया। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। देखें झन्नाटेदार वीडियो...
बच्चे का हाहाकारी वीडियो
वीडियो देखकर आपका भी दिमाग जरूर चकरा गया होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'zindagi.ek.safar.h' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बेटा तू जल्दी मरेगा। किसी का कहना है कि ये तो काफी हेवी ड्राइवर निकला भाई। कुछ का कहना है कि दादी का भी गजब भौकाल है।
