बच्ची ने स्कूल ना जाने का बनाया बहाना, पापा का जवाब सुनकर आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

इस समय सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक प्यारी सी बच्ची अपने पिता से स्कूल न जाने का बहाना बनाती हुई दिखाई देती है। जिसमें बच्ची कहती है कि उसका नाक बंद है इसलिए वह स्कूल नहीं जाएगी। जिसके बाद उसके पिता हंसते हुए कहते हैं कि नाक बंद है तो क्या हुआ, स्कूल तो खुली है।

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो हमें हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक मासूम सी बच्ची और उसके पिता की बातचीत दिखाई गई है। वीडियो में यह बच्ची स्कूल नहीं जाने का बहाना बनाती हुई दिखाई दे रही है। जिसके बाद इसके पिता भी इसको उसी अंदाज में जवाब भी देते हैं। 57 सेकंड का यह वीडियो बहुत ही मजेदार है। इस वीडियो को इंटरनेट के एक्स पर @Manojkukna4 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।

cute girl viral video

बच्ची ने स्कूल ना जाने का बनाया बहाना, वीडियो वायरल (फोटो: X/@Manojkukna4 )

बच्ची: पापा, आज मुझे स्कूल मत भेजो ना मेरा नाक बंद है। जिसके जवाब में बच्ची के पिता कहते हैं कि नाक बंद है तो क्या हुआ स्कूल तो खुली है ना फिर बच्ची कहती है कि पापा ऐसे मजाक मत करो। पापा, स्कूल तो हमेशा खुली ही होती है। जिसके बाद बच्ची के पिता कहते हैं कि नाक बंद है तो क्या हुआ स्कूल तो खुली है ना। स्कूल जाएगी ना, पढ़ाई करेगी ना, तो नाक ऑटोमेटिक खुल जाएगा।

End of Feed