एग्जाम में फेल होकर भी खुश हो गया बच्चा, वजह सुनकर बोले लोग- ये तो थ्री इडियट निकला

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 10, 2024, 02:36 PM IST

Viral Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि क्यूट बालक खुद का वीडियो बनाकर बताता है कि वो दुखी है मगर फिर वो खुश होने की ऐसी वजह बताता है कि सुनकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

Viral Video Today: इंटरनेट पर कभी-कभी ऐसे नजारे वायरल होते हैं जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वायरल वीडियो इतना मजेदार है कि देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। वीडियो एक क्यूट बच्चे से जुड़ा है जो परीक्षा में फेल हो गया। मगर एग्जाम में फेल होने के बाद भी बच्चा उदास नहीं होता है। बच्चा बेहद खुद होता है। मगर जब इसकी वजह बताता है तो सुनकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

दोस्त भी हो गए फेल

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि वीडियो रिकॉर्डिंग में बच्चा कहता है कि मिड टर्म के एग्जाम में वो फेल हो गया था। बच्चा उदास होते हुए आगे कहता है कि उसमें उसके नंबर भी थे। बच्चा इसके बाद जो कुछ कहता है सबसे ज्यादा मजेदार होने वाला है। इसमें क्यूट बालक अपने दोस्तों से पूछता है कि वो भी फेल हो गए हैं? जवाब हां में मिलता है। बच्चा आगे कहता है कि पहले फेल होने पर उसे बहुत टेंशन हो गई थी जो अब कम हो गई है।

End of Feed