Crocodile Elephant Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Animal Fight Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) को देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही दिल दहलाने वाला वीडियो (Elephant Crocodile Fight Video) सामने आया है, जिसमें 'समंदर के सिकंदर' यानी मगरमच्छ ने काफी खतरनाक तरीके से गजराज पर हमला किया। यकीन मानिए इस नजारे को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
मगरमच्छ और हाथी के बीच खतरनाक लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ये तो हम सब जानते हैं हाथी को देखकर बड़े-बड़े जानवर दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। क्योंकि, हाथी जब तांडव मचाता है तो एक तरह से भूचाल आ जाता है। लेकिन, पानी के अंदर मगरमच्छ का एकक्षत्र राज चलता है। बड़े-बड़े जानवर को मगरमच्छ धूल चटा देता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जिसे देखकर एक पल के लिए चीख निकल जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं विशालकाय हाथी आराम से पानी पी रहा होता है। वहीं, पानी के अंदर एक मगरमच्छ घात लगाए बैठा था। जैसे ही हाथी पानी पीने लगता है मगरमच्छ उसपर खतरनाक तरीके से हमला कर देता है। मगरमच्छ सूंड़ पकड़कर खींचने लगता है। जिससे हाथी बेचैन हो जाता है और फिर जो करता है उससे मगरमच्छ की हवा टाइट हो जाती है।
हैरतअंगेज नजारा
वीडियो देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। हो सकता है कई लोग इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। अब यह चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'safari_wild7' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 28 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कई लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि काफी खौफनाक नजारा था। कुछ का कहना है कि वीडियो देखकर काफी मजा आया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
