Viral Video: गुस्से में गाय ने शख्स को उठा-उठाकर पटका, वीडियो देख उछल जाएंगे आप

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 15, 2022, 12:22 PM IST

Cow Ka Funny Video: कुछ लोग जानबूझकर गाय को परेशान कर रहे थे। तंग आकर गाय ने ऐसा बवाल काटा, जिसे लोग शायद ही भूल पाएंगे। गाय ने एक शख्स को जबरदस्त अंदाज में उठा-उठाकर पटका। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गाय को परेशान करना शख्स को पड़ा भारी
  • गाय ने शख्स को उठा-उठाकर पटका
  • सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल

Cow Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी (Funny Video) छूट जाती है। जबकि, कुछ मामलों को देखकर यूजर्स भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ पर तो यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। इसी कड़ी में एक और धमाकेदार वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आप दंग रह जाएंगे। बल्कि, जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, एक शख्स गाय के साथ जबरदस्ती कर रहा था। उसके बाद जो शख्स के साथ हुआ उसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा।

Cow Ka Video

गाय का कहर...(Photo Credit- Instagram)

बहुत पुरानी कहावत है किसी के साथ कुछ भी जोर-जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि, कई बार इसका परिणाम काफी खतरनाक हो जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिलेगा। कुछ लोग गाय को जबरन नहलाना चाहते थे। लेकिन, ये बात गाय को अच्छी नहीं लगी। उसके बाद गाय ने ऐसा बवाल काटा कि देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं किस तरह गाय को पकड़कर नहलाने की कोशिश की हो रही है। अचानक गाय को गुस्सा आ गया, इसके बाद गाय ने बवाल काटते हुए एक शख्स को उठा-उठाकर पटका। इतना ही जिस अंदाज में गाय शख्स पर हमला कर रही थी, वो काफी खतरनाक था। देखें वीडियो...

End of Feed