Cow Attack Video: मासूम बच्ची पर टूटा गाय का कहर, CCTV वीडियो देख कांप उठे लोग

Cow Attack Video: गाय के डर की वजह से बच्ची चिल्लाकर भागती है। हालांकि, गाय उसे खदेड़ते हुए आगे बढ़ती है, इससे बच्ची जमीन पर गिर जाती है। इसके बाद स्थिति और भी वह हो जाती है। आप देख पाएंगे कि गाय बच्ची पर टूट पड़ती है। कभी वह बच्ची को बेरहमी से कुचलती है, तो कभी उसे सींग से मारती नजर आती है।

Cow Attack Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। इन दिनों एक वीडियो ऐसा ही वायरल हो रहा है, जो लोगों की हालत खराब कर रहा है। यह दिल दहला देने वाला वीडियो यूपी के लखनऊ का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में आपको एक आवारा गाय नजर आएगी। आप देख पाएंगे कि आवारा गाय अचानक एक छोटी बच्ची पर हमला कर देती है। इसके बाद जो नजारा सामने आता है, उसने लोगों की रूह कंपा दी है।

Cow Attack Video

गाय का हमला (एक्स)

वीडियो देखकर आपकी भी कांप उठेगी आत्मा

इस हैरान करने वाली घटना का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग सहमे हुए हैं। आप देख पाएंगे कि एक आवारा गाय तेज रफ्तार में एक छोटी सी बच्ची का पीछा करती है। गाय के डर की वजह से बच्ची चिल्लाकर भागती है। हालांकि, गाय उसे खदेड़ते हुए आगे बढ़ती है, इससे बच्ची जमीन पर गिर जाती है। इसके बाद स्थिति और भी वह हो जाती है। आप देख पाएंगे कि गाय बच्ची पर टूट पड़ती है। कभी वह बच्ची को बेरहमी से कुचलती है, तो कभी उसे सींग से मारती नजर आती है। गाय का व्यवहार इतना खौफनाक होता है कि कुछ पल के लिए आसपास मौजूद लोग सहम जाते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed