Ladai Video: बीच सड़क गाय और सांड के बीच खतरनाक लड़ाई, वीडियो देख थर्रा जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 05:32 PM IST

Animal Fight Video: एक गाय और सांड के बीच खतरनाक अंदाज में लड़ाई होने लगी। नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गाय और सांड के बीच जबरदस्त लड़ाई
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Cow And Bull Fight Video: सोशल मीडिया पर गाय और सांड का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच खतरनाक अंदाज में लड़ाई हो रही है। इस नजारे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। यकीन मानिए वीडियो (Trending Video) देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह जाएंगे। आलम ये है कि यह वीडियो (Animal Fight Video) सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Cow Bull Video

गाय और सांड के बीच खतरनाक लड़ाई...(Photo Credit- Instagram)

आज कल सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी खतरनाक-खतरनाक वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो में जानवरों के बीच ऐसी लड़ाई होती है, जिसे देखकर यूजर्स के पसीने छूट जाते हैं। जबकि कुछ वीडियो पर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसे ही देखने को मिलेगा। वीडियो में बीच सड़क सांड और गाय के बीच जबरदस्त लड़ाई चल रही है। दोनों एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। लड़ाई करते-करते गाय ऑटो में फंस जाती है। इसके बावजूद वो सांड पर हमला करती है। जिस अंदाज में दोनों लड़ रहे हैं उसे देखकर आप भी जरूर हैरान रह जाएंगे। देखें वीडियो...

End of Feed