ये कैसा रिश्ता? शादी के 20 साल...फिर भी पति-पत्नी के तीन कॉमन गर्लफ्रेंड, सबकी सच्चाई जान कहेंगे....

अमेरिका के फ्लोरिडा के रॉबिन और क्रिस्टोफर एलेसिच ने शादी के 20 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपने रिश्ते को पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि खुले संवाद और तय सीमाओं के साथ निभाया। उनका कहना है कि बहु-प्रेम सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि भावनात्मक समझ, भरोसे और ईमानदारी पर टिका होता है।

कई लोग मानते हैं कि शादी को मजबूत बनाए रखने के लिए सिर्फ एक ही साथी से जुड़ा रहना जरूरी होता है। लेकिन अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित फ्लोरिडा के एक दंपति ने इस सोच से अलग रास्ता चुना और आज उनकी शादी को पूरे 20 साल हो चुके हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपने रिश्ते को बंद रखने के बजाय खुला बनाकर मजबूत किया। फ्लोरिडा के सेंट क्लाउड शहर में रहने वाले रॉबिन और क्रिस्टोफर एलेसिच अपनी शादी की 20वीं सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने शादी के शुरुआती नौ साल एक सामान्य पति-पत्नी वाले रिश्ते में बिताए। बाद में उनकी सोच बदली कि रिश्ता सिर्फ एक तरीके से ही क्यों चले। एक बार उनके घर एक महिला दोस्त रहने आई, जिसके बाद दोनों के बीच गहरी बातचीत शुरू हुई। इसी बातचीत ने उन्हें 2011 में अपने रिश्ते को नया रूप देने के लिए प्रेरित किया।

polyamory couple success story

20 साल की शादी में पति-पत्नी दोनों की बनीं 3 गर्लफ्रेंड्स (फोटो: एआई)

'रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत खुला और ईमानदार संवाद'

रॉबिन और क्रिस्टोफर का कहना है कि उन्होंने अपने रिश्ते को खोलकर उसे कमजोर नहीं किया, बल्कि और मजबूत बनाया। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबाकि उनके जीवन में समय-समय पर तीसरा साथी भी शामिल रहा, लेकिन वे साफ कहते हैं कि बहु-प्रेम सिर्फ शारीरिक रिश्तों तक सीमित नहीं होता। रॉबिन के अनुसार, यह सिर्फ आकर्षण नहीं, बल्कि जीवन को साझा करने का तरीका है। आज रॉबिन 47 साल की हैं और क्रिस्टोफर 43 साल के हैं। शुरुआत में उन्हें खुद भी नहीं पता था कि उनकी जीवनशैली को क्या नाम दिया जाए। बाद में उन्होंने इसे बहु-प्रेम कहा और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका मानना है कि किसी भी रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत खुला और ईमानदार संवाद होता है।

End of Feed