Shocking: देश का शापित श्मशान घाट, जिस दिन नहीं जलती किसी की लाश.. गांव में हो जाती है किसी न किसी की मौत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 23, 2023, 07:01 PM IST

Ajab Gajab News: यह श्मशान घाट सरयू और छोटी गंडक नदी के संगम तट पर मौजूद है। इस श्मशान घाट पर हर रोज 10 से 12 लाशें जलाई जाती हैं। अगर नहीं तो 1 या 2 लाशें जरूर जलती हैं। जिस दिन कोई शव नहीं आता, उस दिन गांव के ही किसी शख्स ​की मौत हो जाती है।

Ajab Gajab News: भारत समेत दुनियाभर में तमाम ऐसी रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं, जिसके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसी ही एक रहस्यमयी जगह बिहार राज्य में है। बिहार के सीवान जिले में एक ऐसा श्मशान घाट मौजूद है, जहां हर रोज कोई न कोई लाश जलना जरूरी है। इस श्मशान घाट की कहानी बेहद अनोखी है। सीवान जिले के गुठनी के ग्यासपुर श्मशान घाट में ऐसा कोई दिन भी नहीं आता, जब यह सूना रहता हो। यहां हर दिन कोई न कोई लाश जलना जरूरी है।

shamshan ghat

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर

हर रोज जलता है कोई न कोई शव

यहां के लोग बताते हैं कि जिस दिन श्मशान घाट पर कोई लाश नहीं जलता, उस दिन पक्का गांव के किसी न किसी शख्स की मौत हो जाती है। गां के लोग इसे शापित श्मशान घाट मानते हैं। यह श्मशान घाट सरयू और छोटी गंडक नदी के संगम तट पर है। सीवान के लोग मोक्ष प्राप्ति के लिए इस जगह को काफी शुभ मानते हैं। इस श्मशान घाट पर हर रोज 10 से 12 लाशें जलाई जाती हैं। अगर नहीं तो 1 या 2 लाशें जरूर जलती हैं। दो दर्जन से अधिक गांव के मृतक लोगों की लाशें यहां जलाई जाती हैं।

End of Feed