टॉप परफॉर्मर कर्मचारी को भी कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया, वजह- अन्य कर्मचारियों के भीतर लाना था खौफ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 23, 2023, 06:21 PM IST

Ajab Gajab News: कंपनी में काम करने वाला एक अन्य कर्मचारी रेडिट पर एक पोस्ट के जरिए इस मामले को दुनिया के सामने ले आया। कर्मचारी ने पोस्ट में बताया कि कंपनी अन्य कर्मचारियों को संदेश देना चाहती थी कि वह कुछ भी कर सकती है और किसी को भी नौकरी से निकाल सकती है।

Ajab Gajab News: किसी भी कंपनी में वह कर्मचारी बॉस का चहेता होता है, जो टॉप परफॉर्मर होता है। हालांकि, इसके बाद भी अगर टॉप परफॉर्मर को नौकरी से निकाल दिया जाय तो सोचने की बात है। जिन कर्मचारियों का परफॉर्मेंस अच्छा होता है, कंपनी के बॉस उनकी बहुत इज्जत करते हैं। ऐसे कर्मचारी सबके चहेते हैं। अन्य कर्मचारी भी टॉप परफॉर्मर कर्मचारी की तरह बनना चाहते हैं। दूसरी तरफ एक कंपनी ने अपने टॉप परफॉर्मर कर्मचारी को इस वजह से नौकरी से निकाल दिया, क्योंकि कंपनी को अन्य कर्मचारियों में खौफ पैदा करना था।

office

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

टॉप परफॉर्मर को कंपनी ने नौकरी से निकाला

इस मामले ने सबको हैरान कर दिया है। एक कंपनी ने अपने टॉप परफॉर्मर कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया। कंपनी का मानना था कि इससे बाकी कर्मचारी सबक लेंगे और ज्यादा उड़ेंगे नहीं। कंपनी में काम करने वाला एक अन्य कर्मचारी रेडिट पर एक पोस्ट के जरिए इस मामले को दुनिया के सामने ले आया। कर्मचारी ने अपनी पोस्ट में बताया कि अन्य कर्मचारियों को सबक सिखाने के लिए कंपनी ने टॉप परफॉर्मर को जॉब से निकाल दिया।

End of Feed