Viral Video: कंप्यूटर डेस्क के पास घूम रहा था जहरीला सांप, कपल ने देखा तो फाख्ता हो गए होश

घर के अंदर कंप्यूटर डेस्क के पास बेहद जहरीला कॉमन क्रैट सांप घूमता दिखा। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया।

सोचिए, आप अपने घर में आराम से बैठे हों और अचानक आपकी नजर कंप्यूटर टेबल के पास घूम रहे एक सांप पर पड़ जाए। ऐसा ही एक डरावना मामला सामने आया है, जहां एक कपल ने अपने घर के अंदर एक बेहद जहरीले सांप को देखा। सांप को देखकर दोनों के होश उड़ गए। इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है।

common krait snake seen inside house computer desk viral video

कंप्यूटर डेस्क के पास रेंगते दिखा सांप (Instagram/@anusha_sadmal)

कंप्यूटर डेस्क के नीचे दिखा जहरीला सांप

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक काले रंग का सांप कंप्यूटर डेस्क के आसपास आराम से घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद वह टेबल से नीचे उतरकर वह फर्श पर चला जाता है। वीडियो (Video) देखकर ऐसा लगता है कि घर में मौजूद लोगों को उस समय काफी डर लगा होगा। वीडियो (Video) के आगे के हिस्से में एक व्यक्ति डंडे की मदद से सांप को संभालता हुआ नजर आता है। आखिर में ऐसा लगता है कि सांप को सुरक्षित तरीके से वहां से निकाल लिया गया।

End of Feed