हल्का होने गया था शख्स, जैसे ही खोला टॉयलेट का दरवाजा, अंदर सीट पर ही बैठे मिले नागराज

Cobra in toilet: अजमेर के एक होटल में ठहरे मेहमान को जब टॉयलेट आई तो वह बाथरूम में गया, लेकिन जैसे ही उसने बाथरूम का दरवाजा खोला, अंदर का नजारा देखकर उसके होश ही उड़ गए। वह घबराते हुए वॉशरूम से बाहर भागा और बताया कि उसने अपने कमरे के अंदर बने टॉयलेट में एक सांप को कमोड पर बैठा देखा। शख्स की इस बात से पूरे होटल में अफरा-तफरी मच गई।

Cobra snake in toilet seat: घरों में सांप निकलने की घटना अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती है। सांप कभी किसी के कमरे में घुस आते हैं तो कभी किसी के टॉयलेट में। हाल में एक ऐसी ही घटना अजमेर से सामने आई है, जहां एक होटल की दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे के टॉयलेट में कमोड पर एक पांच फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप बैठा दिखाई दिया।

End of Feed