Class Ka Video: क्लास में बच्चों को पढ़ाने पहुंचा टीचर, मगर एक शब्द ने बेचारे की पोल खोल दी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 2, 2023, 07:33 AM IST

Class Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि अंग्रेजी का टीचर पहले दिन क्लास में छात्रों को पढ़ाने के लिए पहुंचा, मगर एक वर्ड ने बेचारी की पोल खोलकर रख दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले दिन क्लास में पहुंचा टीचर
  • मगर एक वर्ड ने खोल दी पोल
  • नजारा देख हंसी ना रुकेगी

Class Ka Video: सोशल मीडिया में एक मजेदार वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो क्लास से जुड़ा है, जहां टीचर पहली बार छात्रों को पढ़ाने के लिए पहुंचा। मगर पढ़ाई के दौरान बेचारे के सामने ऐसा वर्ड आ गया, जिसने उसकी पोल खोल दी। छात्रों को तुरंत पता चल गया कि जिसे वो टीचर समझ रहे थे, वो खुद ही कुछ नहीं जानता। वीडियो इतना मजेदार भी है कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। ये अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Viral Video

अंग्रेजी के एक वर्ड ने खोल दी टीचर की पोल। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

खुल गई टीचर की पोल

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि अंग्रेजी के टीचर का पहला दिन है और वो छात्रों को क्लास में पढ़ा रहा है। टीचर ने बोर्ड पर दुनिया के कुछ देशों के अंग्रेजी नाम लिखे और बोलकर सुनाता है। इसमें टीचर एक-एक कर देशों के नाम छात्रों को सुनाता है, मगर एक नाम ऐसा आया कि बेचारा खुद ही बोल नहीं पाया। फ्रेम की शुरुआत में देखेंगे कि बोर्ड पर जापान, ब्राजील और कनाडा लिखा है। टीचर बड़े आराम से छात्रों को इसका उच्चारण सुनाता है। मगर आखिरी देश के नाम बेचारे की पोल खोल दी।

End of Feed