Video: दिल्ली एयरपोर्ट पर छूटा जर्मन महिला का बैग, CISF ने तुरंत ट्रैक कर वापस लौटाया, अब तारीफ करते थक नहीं रही मैडम

दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF की टीम ने एक जर्मन महिला यात्री के बैग को ढूंढकर उसे वापस सौंप दिया। जिसके बाद उस महिला यात्री ने एक वीडियो के जरिए CISF को धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया।

Viral Video: दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF ने एक जर्मन महिला यात्री के लिए कुछ ऐसा काम किया, जिसकी तारीफ करते वह थक नहीं रही। दरअसल, हुआ यह कि जर्मनी की रहने वाली कार्ला टेरेसा डेटकी दिल्ली से कोलंबो जा रही थीं। सुरक्षा जांच के दौरान गलती से उनका बैग वहीं पर छूट गया था। जब बाद में उस जर्मन महिला यात्री को इस बात का एहसास हुआ कि उसका बैग गायब है और उसके पास नहीं है तो वह घबरा गई।

video of CISF and German passenger

जर्मन महिला पैसेंजर ने CISF को कहा धन्यवाद (X/@CISFAirport)

ये भी पढ़ें:

CISF ने जल्द ही खोज निकाला बैग

अपने बैग को वापस पाने के लिए कार्ला ने बिना समय गंवाए सीधे CISF को इसकी जानकारी दी। जैसे ही CISF कर्मियों को इस बारे में जानकारी मिली, उन्होंने इस मामले को हाथों-हाथ लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। CISF की एक टीम ने बैग को ट्रैक किया और उसका पता लगाकर उसे सुरक्षित किया। फिर उन्होंने जल्द ही उस यात्री को उसका बैग वापस सौंप दिया। यह कार्रवाई CISF ने तुरंत ही कर बैग को खोज निकाला।

End of Feed