पहले नहीं देखा इतना शातिर चोर! नजर के सामने ही चुरा लिया मोबाइल, देखिए वायरल वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 28, 2025, 01:11 PM IST

Chor Ka Video: वीडियो एक ऐसे चोर से जुड़ा है जो चोरी के लिए तगड़ा ड्रामा रचता है। चोरी की चालाकी से जुड़ा पूरा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें देखेंगे कि चोर बाइक पर आराम से गुजर रहा है। मगर जैसे ही उसने एक शख्स को करीब आते देखा तुरंत बाइक का बैलेंस बिगड़ने का नाटक करने लगा।

Chor Ka Video: चोर और चोरी की घटना घटनाओं से जुड़े ढेरों वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में भरे पड़े हैं। इनमें चोरों की चालाकी देखकर कभी-कभी सचमुच दिमाग घूम जाता है। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो किसी के भी होश उड़ा देगा। वीडियो एक ऐसे चोर से जुड़ा है जो चोरी के लिए तगड़ा ड्रामा रचता है। चोरी की चालाकी से जुड़ा पूरा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।

नहीं देखा ऐसा शातिर चोर

इसमें देखेंगे कि चोर बाइक पर आराम से गुजर रहा है। मगर जैसे ही उसने एक शख्स को करीब आते देखा तुरंत बाइक का बैलेंस बिगड़ने का नाटक करने लगा। इधर करीब से गुजर रहा शख्स उसकी मदद के लिए आता है। देखकर हैरान हो जाएंगे कि चोर ने तभी पलक झपकते ही उसका मोबाइल चुरा लिया। चोर बाइक उठाता है और गोली की रफ्तार से भाग खड़ा हुआ।

End of Feed