VIDEO: न लोरी, न म्यूजिक, रोते बच्चे को मां ने सुनाई हनुमान चालीसा, 2 मिनट में ही सो गया लल्ला

अमेरिका में रहने वाली चीनी मूल की महिला सारा जेन हो का वीडियो वायरल है। उनका कहना है कि रोते 4 महीने के बच्चे को हनुमान चालीसा सुनाने पर वह कुछ ही देर में शांत होकर सो जाता है।

छोटे बच्चे को संभालना हर माता-पिता के लिए आसान नहीं होता। खासकर जब बच्चा लगातार रो रहा हो और समझ न आए कि उसे आखिर क्या चाहिए। ऐसे में कोई उसे गोद में लेकर घुमाता है, कोई लोरी सुनाता है तो कोई धीमा म्यूजिक चलाकर शांत करने की कोशिश करता है लेकिन अमेरिका में रहने वाली चीनी मूल की एक महिला ने अपने बच्चे को शांत कराने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। खासतौर पर भारतीयों का।

chinese woman hanuman chalisa baby viral video

हनुमान चालीसा सुनकर बच्चा सो गया (Instagram/@sarajaneho)

अमेरिका में रहने वाली चीनी महिला का अनोखा तरीका

महिला का कहना है कि जब उसका चार महीने का बच्चा रोता है, तो वह हनुमान चालीसा चला देती हैं। उनके अनुभव के मुताबिक, इसे सुनने के कुछ ही सेकंड बाद बच्चा शांत होने लगता है और करीब दो मिनट में सो जाता है। महिला ने बच्चे की शेड्यूल से जुड़ी यह बात सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद उनका वीडियो (Video) और पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।

End of Feed