चीन में ड्राइविंग लाइसेंस कैसे मिलता है? आसान नहीं यह डगर, गाड़ी चलाने से पहले इन मुश्किल राहों से पड़ता है गुजरना

हमारे देश में ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के नियम और तरीके तो आपको पता ही हैं, मगर क्या आप यह जानते हैं कि चीन में किसी ड्राइवर को ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए क्या करना पड़ता है और उसे कौन सी परीक्षाएं देनी पड़ती हैं।

इस दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां ड्राइवर के लिए ड्राइविंग लाइसेंस लेना कोई आसान काम नहीं है। इन देशों की सूची में चीन का भी नाम शुमार है। यहां ड्राइवरों को गाड़ी चलाने से पहले कई कठिन परीक्षाएं पास करनी पड़ती है। बता दें कि चीन का ड्राइविंग टेस्ट काफी सख्त माना जाता है, ताकि सड़क पर लोग सुरक्षित होकर ड्राइव कर सकें। ऐसे में सड़क हादसों की संभावना भी कम होती है।

China DL Process

चीन में ड्राइविंग लाइसेंस लेने की प्रक्रिया (सांकेतिक तस्वीर, Image Credit - iStock)

सबसे पहले देना पड़ता है थ्योरी टेस्ट

चीन में ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए सबसे पहले वाहन चालकों को थ्योरी टेस्ट देना पड़ता है। इस टेस्ट में ट्रैफिक के नियम, रोड साइन और रोड सेफ्टी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। यह टेस्ट कंप्यूटर पर होता है और इसमें कई तरह के सवाल होते हैं। इस टेस्ट को पास करने के बाद ही ड्राइवर अगले टेस्ट के लिए क्वालिफाई करता है।

End of Feed