VIDEO: इस कहते हैं जिगरा...मगरमच्छ को पीठ पर लादकर घूम रहा था बच्चा, नजारा देखकर दंग रह गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 2, 2023, 03:52 PM IST

Crocodile Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा मगरमच्छ को पीठ पर लादकर घूम रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ को लेकर घूम रहा था बच्चा
  • बच्चे की हिम्मत देखकर हर कोई रह गया दंग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Crocodile Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार नजारे देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो (Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Crocodile Viral Video) देखकर यूजर्स ठहाके लगाने लगते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) लोगों का दिल जीत लेते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Animal Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बच्चे का जिगरा देखकर आपकी बोलती बंद हो जाएगी। क्योंकि, बच्चा मगरमच्छ को लेकर ऐसे घूम रहा था जैसे वो कोई खिलौना हो। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो देखता ही रह गया।

Crocodile Video

बच्चे की हिम्मत देखकर हर कोई रह गया दंग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

मगरमच्छ कितना खतरनाक होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। मगरमच्छ को 'पानी का सिकंदर' भी कहा जात है। क्योंकि, पलक झपकते वो बड़े-बड़े जानवरों का काम तमाम कर देता है। जानवर तो जानवर इंसान भी उससे खौफ खाते हैं। लिहाजा, लोग उससे दूरी बनाकर ही रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग जिगर वाले होते हैं, जो मगरमच्छ के साथ भी खेल कर देते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चा मगरमच्छ को पीठ पर लादकर घूम रहा है। बच्चे की हिम्मत देखकर ज्यादातर लोगों की बोलती बंद हो गई। कई लोगों को तो आंखों पर यकीन तक नहीं हो रहा था। तो आप भी दिल थामकर पहले इस वीडियो को देखें...

End of Feed