मियां-बीवी पीछे बैठे और दो साल के बच्चे ने दौड़ा दी बाइक, दिमाग घुमा देगा ये वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 16, 2025, 02:37 PM IST

Viral Video Today: रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो में देखेंगे कि करीब दो साल का बच्चा बाइक दौड़ा रहा है जबकि पीछे उसके माता-पिता बैठे हैं। इसमें पिता खुद इस खतरनाक नजारे को कैमरे में कैद कर रहा है।

Viral Video Today: एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें करीब दो साल का बच्चा बाइक चलाता नजर आ रहा है। देखकर हैरान होंगे कि उसी बाइक के पीछे उसके माता-पिता भी आराम से बैठे हैं। यह वीडियो ना सिर्फ लोगों को चौंका रहा है बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल भी खड़ा कर रहा है।

Viral Video Today

वायरल वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। (Photo/Twitter)

दो साल के बच्चे ने दौड़ा दी बाइक

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा, जो शायद ही बाइक के हैंडल तक पहुंच पा रहा हो, उसे ड्राइविंग सीट पर बिठाया गया है। उधर मियां-बीवी पीछे बैठकर हंस रहे हैं और इस जोखिम भरे कृत्य को रिकॉर्ड कर रहे हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। इधर सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों में गुस्सा है। कई यूजर्स ने इसे लापरवाही की हद करार दिया और माता-पिता की इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना बताया।

End of Feed