Viral Video: रोजा खोलने से पहले बच्चे ने की गणेश वंदना, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल

viral video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। क्योंकि, इस वीडियो में एक बच्चे रोजा तोड़ने से पहले अनोखे अंदाज में गणेश वंदना की है। आलम ये है कि लोग बच्चे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो चौंकाने वाले होते हैं। तो कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। क्योंकि, इस वीडियो में रोजा खोलने से पहले बच्चे ने ऐसा काम किया, जिसने सबका दिल जीत लिया है। आलम ये है कि लोग बच्चे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

viral video

बच्चे ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @shebin_agnel)

कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं। उनके अंदर ना तो कोई भेदभाव होता है और ना ही कोई छल-कपट होता है। वो जो भी काम करते हैं, वो पूरी तरह से नि:स्वार्थ होता है। आप सबने भी इस तरह के कई नजारे देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्चा रोजा खोलने की तैयारी कर रहा है। लेकिन, रोजा खोलने से पहले वह गणेश जी की वंदना करता है। जिस अंदाज में वो मंत्र का उच्चारण कर रहा है, उसने सबका दिल जीत लिया है। तो आप भी देखें ये वीडियो...

End of Feed