Viral Video: बिना सांस लिए बच्चे ने बजाई ऐसी बांसुरी, टैलेंट देख हर कोई रह गया दंग, शंकर महादेवन से हो रही तुलना

Viral Video:सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक कम उम्र का बच्चा अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों को हैरान करता नजर आ रहा है। बच्चे ने शंकर महादेवन के मशहूर 'Breathless' अंदाज में लगातार बांसुरी बजाकर ऐसा हुनर दिखाया कि वहां मौजूद लोग भी तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बच्चे के टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान कर जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में लोगों के सामने एक ऐसा अनोखा टैलेंट (Talent Video) आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। दरअसल, इन दिनों एक छोटे से बच्चे का वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें उसने बिना सांस रोक ऐसी बांसुरी बजाई, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि गायकी और सांसों पर गजब का कंट्रोल देखकर हर कोई हैरान है।

End of Feed