बीच क्लास में जब बच्चे को लगी तेज भूख, फिर बैग में मुंह घुसाकर खाने लगा बिस्किट, Video देख आपको भी याद आ जाएगा अपना बचपन

Viral Video: सोशल मीडिया पर स्कूल में किसी क्लास का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद हर किसी को अपना बचपन का दिन याद आ गया। इंटरनेट यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद अपना-अपना विचार शेयर किया है।

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप सबको भी अपना-अपना बचपन याद आ जाएगा। दरअसल यह वीडियो किसी स्कूल का है। जहां पर क्लास चल रही होती है। इन सबके बीच सबसे लास्ट बैंच पर बैठा हुए बच्चे का क्यूट सा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि जब उसे भूख लगती है तो वह अपना पेट भरने के लिए बीच क्लास में बिस्किट खाने लग जाता है।

classroom viral video

बीच क्लास में जब बच्चे को लगी तेज भूख(@gdpub_lic)

सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

बिस्किट खाने का इस बच्चे ने ऐसा तरीका अपनाया कि किसी को कानोंकान खबर तक नहीं हुई। उसने सबसे पहले अपने बैग को मुंह के पास रख लिया। फिर बिस्किट के पैकेट को फाड़ कर एक-एक करके खाने लगा और ऐसा करते समय उसने आस-पास इस बात का भी ध्यान रखा कि कोई उसे देख तो नहीं रहा है ना। इस वीडियो को वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद किया है।

End of Feed