Vada Pav Girl New Shop: सोशल मीडिया कब किसे उठाकर सिर का ताज बना लें, भला कौन जानता है? कई ऐसे सोशल मीडिया पर चमकते सितारे हैं, जो इंटरनेट की दुनिया में अपने कारनामें के चलते पापुलर हो गए हैं। इनकी पापुलरिटी भी इतनी अधिक है कि मानिए ये कोई सेलिब्रिटी हो। दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा जोरों पर है, जिसके चलते उनकी फैन फॉलोइंग की काफी तगड़ी हो गई है।
वड़ा पाव गर्ल ने खरीदी नई दुकान (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें - Kulhad Pizza Couple Video: कुल्हड़ पिज्जा कपल का एक और वीडियो आया सामने, इंटरनेट पर फिर से छाए सहज-गुरप्रीत
बीते कुछ दिन पहले ही वड़ा पाव गर्ल ने एक कार खरीदी, जिसका नाम फोर्ड मस्टैंग है और इसकी कीमत 75 लाख रुपया है। अब इसके बाद इनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें ये नई दुकान की पूजा करती नजर आ रही है। हवन के समय ली गई ये फुटेज इंस्टाग्राम पर काफी तहलका मचा रही है। दरअसल, वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित ने दिल्ली में एक नया फूड स्टॉल खोल लिया है। इसकी झलक आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
मंगोलपुरी इलाके में लगाती थी रेहड़ी
बता दें, चंद्रिका दिल्ली के आउटर मंगोलपुरी इलाके में वड़ा पाव की रेहड़ी लगाती थीं, जहां लोगों की काफी भीड़ भी लगी रहती थी। अब ऐसे में उन्होंने एक और जगह अपनी दुकान खोलने का फैसला कर लिया है। वड़ा पाव गर्ल की ये नई दुकान दिल्ली के रानी बाग इलाके में है। जहां वे अपने पति के साथ हरे रंग की साड़ी में पूजा करती दिख रही हैं। इस बीच उनके वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। काफी लोगों ने चंद्रिका को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया है कि ये महिला नौटंकी करते-करते आगे बढ़ी है।
