वायरल न्यूज़

Kulhad Pizza Couple Video: कुल्हड़ पिज्जा कपल का एक और वीडियो आया सामने, इंटरनेट पर फिर से छाए सहज-गुरप्रीत

सोशल मीडिया पर कुल्हड़ पिज्जा वाले कपल का MMS वायरल होने के बाद एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों कपल रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं।

Image

रोमांटिक अंदाज में नजर आया कुल्हड़ पिज्जा कपल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुल्हड़ पिज्जा कपल का रोमांटिक अंदाज
  • रोमांस करते दिखे सहज-गुरप्रीत
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Kulhad Pizza Couple Viral Video: कुल्हड़ पिज्जा कपल किसी परिचय का मोहताज नहीं है। कुछ दिन पहले ही इनका एक MMS भी लीक हुआ था, जिसके बाद से ही ये सोशल मीडिया पर काफी छाए रहे। इसके बाद कुछ समय के लिए ये कपल सोशल मीडिया पर चकाचौंध से दूर रहा लेकिन अब फिर से कपल ने सोशल मीडिया की ओर से रूख कर लिया है। हाल ही में दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो (Viral Video) पोस्ट किया है, जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया से अपनी पहचान बनाने वाले इस कपल ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें दोनों पंजाबी गाने पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इनका मस्तीभरा वीडियो वायरल होते ही ये कपल अब फिर से सोशल मीडिया पर छा गया है। दोनों ने पुष्पा-2 के गाने पर रील्स बनाई है, जिसके कैप्शन में सहज अरोड़ा ने लिखा है कि 'झुकेगा नहीं..'। ऐसे में उनका ये अंदाज यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है और लोग उनके इस वीडियो को काफी लाइक और शेयर कर रहे हैं। इस पर एक यूजर ने कमेंट किया है कि ये वीडियो एक्टिंग और परफॉर्मेंस का कॉम्बो है।

कुल्हड़ पिज्जा कपल का लीक हुआ था MMS

बता दें, सहज के इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स है, जिस पर अब तक 802 पोस्ट किए जा चुके हैं। वायरल हुए उनके इस वीडियो पर 27 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। उनका ये डांस वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर कुछ समय पहले जालंधर के इस कुल्हड़ पिज्जा कपल का एक MMS लीक हुआ था, जिसमें सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर के प्राइवेट वीडियो थे, जिसमें इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। इसके बाद से ही दोनों लाइमलाइट से दूर हो गए थे।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article