VIDEO: बदो-बदी वाले चाहत फतेह अली खान की हो गई फजीहत, गए थे चीफ गेस्ट बनकर, सिर पर अंडे फोड़कर भाग गए लड़के

पाकिस्तान के सेल्फ-प्रोक्लेम्ड सिंगर और सोशल मीडिया स्टार चाहत फतेह अली खान का एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनके साथ एक बड़ी ही शर्मनाक घटना घटी। इस वीडियो में देखा गया कि दो लड़के उनके सिर पर अंडा फोड़कर भाग रहे हैं।

सोशल मीडिया स्टार चाहत फतेह अली खान के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। बदो-बदी से फेम पाने के बाद उनके सितारे बुलदियों पर पहुंच गए थे। लोग उन्हें अपने यहां आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए तो पहले बिुलाते ही थे लेकिन बदो-बदी के बाद से वे लोगों के यहां बतौर चीफ गेस्ट बनकर भी जाने लगे। हाल में वह एक जगह मुख्य अतिथि बनकर गए थे लेकिन उन्हें यहां फजीहत होना पड़ा। इस जगह पर उनके साथ एक अजीबोगरीब घटना घटी। दरअसल, कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान दो लड़के उनके सिर पर अंडे फोड़कर भाग गए, जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया और अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Chahat Fateh Ali Khan

चाहत फतेह अली खान के सिर पर लड़कों ने फोड़ा अंडा (X/@huzaifa085)

End of Feed