सड़क पर निकला कैपिबारा परिवार, बच्चों को साथ लेकर ऐसे पार की सड़क, VIDEO वायरल

कैपिबारा का पूरा परिवार बच्चों के साथ सड़क पार करता नजर आया। शांत और प्यारे अंदाज में सड़क पार करते कैपिबारा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर जानवरों के कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें कैपिबारा का एक पूरा परिवार सड़क पार करता दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि सभी कैपिबारा एक साथ और बेहद आराम से सड़क पार करते नजर आते हैं। वीडियो में कैपिबारा परिवार को सड़क के एक किनारे से दूसरे किनारे की तरफ जाते देखा जा सकता है। बड़े कैपिबारा के साथ छोटे बच्चे भी मौजूद हैं। पूरा परिवार एक साथ आगे बढ़ता है और बिना इधर-उधर भागे सड़क पार कर लेता है। उनका यह शांत और व्यवस्थित अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

capybara family crossing road viral video

सड़क पार करते कैपिबारा को देख थम गई ट्रैफिक (X/@Rainmaker1973)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बच्चों को साथ लेकर सड़क पार करता दिखा परिवार

वीडियो (Video) का सबसे प्यारा हिस्सा कैपिबारा के छोटे बच्चों का अपने परिवार के साथ चलना है। बड़े कैपिबारा आगे-पीछे दिखाई देते हैं, जबकि छोटे कैपिबारा उनके बीच चलते नजर आते हैं। ऐसा लगता है जैसे पूरा परिवार एक-दूसरे का साथ देते हुए सुरक्षित जगह की ओर बढ़ रहा हो। सड़क पर कुछ देर के लिए इनकी वजह से लोगों का ध्यान भी इस तरफ चला जाता है। हालांकि कैपिबारा बिना घबराए अपनी रफ्तार से चलते रहते हैं। उनका यही शांत अंदाज वीडियो को और मजेदार बना देता है।

End of Feed